ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

चरखा व अप्पन समाचार की ओर से आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर परिचर्चा

मुजफ्फरपुर। गुरुवार को संजाॅय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी में चरखा दिल्ली व अप्पन समाचार के तत्वावधान में 'आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही, कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि पारू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम राजपूत ने चरखा से जुड़ी रूरल राइटर्स, अप्पन समाचार की रिपोर्टर एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए निबंधित किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एजुकेशन के बिना हमारा किताबी ज्ञान अधूरा है। जीवन में आगे बढ़ना है, तो छात्रों को डिजिटल दुनिया की बारिकियों से अवगत होना ही होगा। चरखा संस्था सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी खोल कर एवं यहां की किशोरियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलवा रही है, यह काफ़ी सराहनीय कार्य है। 

चरखा व अप्पन समाचार की ओर से आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर परिचर्चा

अप्पन समाचार के संस्थापक डॉ संतोष सारंग ने विषय प्रवेश कराते हुए चरखा संस्था एवं संस्थापक संजाॅय घोष के बारे में विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। डॉ सारंग ने पारू बीडीओ एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आलेख प्रदर्शनी का अवलोकन करवा कर रूरल राइटर्स का परिचय कराया। साथ ही, आलेखों में उठाए गए मुद्दों के बारे में भी चर्चा की गयी। चांदकेवारी की सरपंच शम्सा खातून ने मुख्य अतिथि ओम राजपूत को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने यहां पधार कर इन लड़कियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उपसरपंच किरण कुमारी ने भी गांव की लड़कियों के काम की प्रशंसा की एवं आशीर्वचन दिया।

चरखा व अप्पन समाचार की ओर से आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर परिचर्चा

कार्यक्रम को पूर्व सरपंच डॉ बलराम साह, पंकज सिंह, ओम प्रकाश साह समेत कई लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ध्रुव पटेल, ताहिर हुसैन, राकेश रंजन, उमा राय, सिपाही भगत रंजीत कुमार, चन्देश्वर रजक नवल ठाकुर, दिनेश पटेल, विभा देवी, प्रियंका देवी, नीलम देवी, रामरती देवी, रेणु देवी, उषा देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, नेहा कुमारी, अनीशा कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीषा कुमारी, अभिन्या कुमारी, निर्मला कुमारी, कृति कुमारी, काजल कुमारी, रिकंल कुमारी, नंदनी कुमारी, रानी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, श्रुति राज, साधना कुमारी, संजय कुमार, सुरेश कुमार, सन्नी गुप्ता, पप्पू पांडे, ओम प्रकाश पांडे, गुड़िया कुमारी, किरण कुमारी, ऐनुद्दीन, चन्द्रिका पटेल, सकलदेव दास, उपेन्द्र कुमार, अमृत राज, अंकित राज, आदित्य राज, नितीश कुमार, संजय रंजक के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 

चरखा व अप्पन समाचार की ओर से आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर परिचर्चा
चरखा व अप्पन समाचार की ओर से आलेख प्रदर्शनी सह कंप्यूटर साक्षरता पर परिचर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संतोष सारंग ने की और मंच संचालन रिमझिम कुमारी ने किया। वहीं फुलदेव पटेल ने मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि ओम राजपूत को सम्मानित किया। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ